fbpx

हम सभी को अपनी भाषा से बहुत लगाव होता है। हम अपनी भाषा को और बेहतर ढंग से जानने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन कई बार ये मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह ये है कि ‘भाषा का विज्ञान’ क्या है ये हमें तकनीकी तौर पर नहीं मालूम होता। कुछ लोगों को तो इस बात पर ही यक़ीन नहीं होगा कि भाषा का भी विज्ञान होता है। हर भाषा का अपना विज्ञान होता है और भाषा को समझने के लिए इसे समझना बहुत ज़रूरी है। यही वजह है कि ‘साहित्य दुनिया’ और ‘जस्ट बुक्स अंधेरी’ की इस इतवार होने वाली परिचर्चा में ‘भाषा का विज्ञान’ विषय पर चर्चा होगी। इस विषय पर अशोक हमराही अपनी बात रखेंगे।

इसके अलावा इस परिचर्चा में एक और अहम विषय पर चर्चा होगी। हम सभी जानते हैं कि कोई भी साहित्य तब तक मुकम्मल नहीं हो सकता जब तक उसमें सभी वर्ग के लोगों का चित्रण न हो और ये चित्रण उचित ढंग से किया गया हो तभी ठीक बात है। इसी कारण से इस परिचर्चा में ‘हिन्दी साहित्यिक विधाओं में महिलाओं की कमी’ विषय पर भी चर्चा होगी। इस विषय पर अपने विचार रखेंगी राजुल अशोक

साहित्य दुनिया और जस्ट बुक्स अंधेरी की ओर से आयोजित इस परिचर्चा में आप भी शामिल हो सकते हैं, पता है- Just Books Andheri,
Shop No 1, Building No. 1, Ground Floor, Decor, CSL Block Sector Shastri Nagar,Andheri(West),Mumbai-400053 (Adj:Shastri Nagar Recreation).
साहित्य दुनिया के पेज को लाइक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *