fbpx
Hindi Varnmala Hindi Alphabet भ वाले शब्द ब वाले शब्द छ वाले शब्द फ और फ़ वाले शब्द य वाले शब्द र वाले शब्द इ और ई वाले शब्द क और क़ वाले शब्द ख़ वाले शब्द च वाले शब्द Hindi Varnmala Hindi Alphabet क ख ग वर्णमालाHindi Varnmala

र वाले शब्द

रग (2) शरीर की नस
रंग (21) वर्ण (कलर)।
रंगना (212) रंग में डुबा कर किसी चीज को रंगीन करना।
रंगमंच (2121) वह ऊँचा उठा हुआ स्थान जहाँ पर पात्र अभिनय करते हैं।
रंभाना (122) गाय का मुँह से आवाज करना।
रक्तपात(2121) लहू का गिरना या बहना, ख़ून-ख़राबा
रक्षा (22) ऐसा काम जो आक्रमण, आपद, नाश से बचने या बचाने के लिए किया जाता है, बचाव।
रखना (22) किसी वस्तु पर या किसी वस्तु अथवा स्थान में स्थित करना।
रगड़ (12) रगड़ने की क्रिया या भाव ; वह चिह्न जो किसी चीज से रगड़े जाने पर दिखाई देता है, खरोंच।
रचना (22) बना कर तैयार की हुई चीज, कृति, साहित्यिक कृति, रचने की क्रिया या भाव।
रजनी (22) रात, रात्रि
रटना (22) कंठस्थ करना।
रण(2) लड़ाई, युद्ध।
रत्न (21) बहूमूल्य पत्थर जो आभूषण आदि में जड़े जाते हैं।
रफ़्तार (221) चाल, गति।
रमणी (22) सुंदर नारी, युवती।
रमणीक (221) सुंदर, मनोहर।
रवि (11) सूर्य।
रश्मि(21) किरण।
रस (2) शोरबा (जूस) ; मन में उत्पन्न होने वाला वह भाव जो काव्य आदि पढ़ने या देखने से होता है, काव्यानंद।
रसायन (122) उक्त क्रिया से तैयार की गई औषधि।
रसीला(122) रस से भरा हुआ रसदार, स्वादिष्ट।
रस्सा(22) मोटी डोरी (रोप)।
रहट(12) खेतों में सिंचाई के लिए कुँए से पानी निकालने का एक प्रकार का यंत्र (पर्शियन ह्वील)।
रहस्य(121) मर्म या भेद की बात, गुप्त बात।
रहित(12) के बिना, के विहीन।
राक्षस(22) निशाचर, दैत्य।
राख(21) भस्म, किसी पदार्थ के बिल्कुल जले हुए अवशेष।
राग(21) अनुराग, प्रेम। शास्त्रीय संगीत का विशिष्ट गान-प्रकार।
राजकुमार(21121) राजा का पुत्र।
राजचिह्न (2121) राजकाज के संबंध में उपयोग किया जाने वाला कोई भी चिह्न या साधन जो शासक के प्राधिकार का द्योतक हो।
राजदूत (2121) किसी राजा या राज्य का दूत।
राजद्रोही(2122) वह जिसने राज्य सत्ता के विरूद्ध विद्रोह किया हो, बागी।
राजधानी(2122) किसी राज्य का वह नगर जो उसका शासन केन्द्र हो।
राजनीति(2121) वह नीति या पद्धति जिसके द्वारा किसी राज्य प्रशासन किया जाता है (स्टेट्मैनशिप)। गुटों, बर्गों आदि की पारस्परिक स्पर्धा वाली स्वार्थपूर्ण नीति (पालिटिक्स)।

राजभाषा(2122) किसी देश की वह भाषा जो राजकार्यों तथा न्यायालयों आदि के प्रयोग में आती हो।
राजमार्ग (2122) मुख्य मार्ग, राजपथ।
राजस्व(221) वह धन जो एक राजा या राज्य को आधिकारिक रूप से मिलता हो।
राजा (22) वह व्यक्ति जो किसी राज्य या भूखण्ड का पूरा मालिक हो, नृपति, भूपति।
रात्रि (21) रात, निशा।
राशि(21) गणित में कोई ऐसी संख्या जिसके संबंध में जोड़, गुणा, भाग आदि क्रियाऍ की जाती हैं ; ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत क्रांति वृत्त में पड़ने वाले 12 तारा समूहों में से कोई एक।

राष्ट्र (22) राज्य, देश, किसी निश्चित और विशिष्ट क्षेत्र में रहने वाले लोग जिनकी भाषा और रीति-रिवाज एक से होते हैं।
राष्ट्रगान(2221) किसी राष्ट्र या देश का मान्यता प्राप्त विशिष्ट गीत जो राष्ट्रीय उत्सवों पर गाया जाता हो।
राष्ट्रध्वज(2221) किसी भी एक राष्ट्र या देश का मान्यता प्राप्त विशिष्ट झंडा।
राष्ट्रभाषा(2222) राष्ट्र की ऐसी भाषा जिसका प्रयोग उसके निवासी सार्वजनिक कामों के लिए करते हों।
राष्ट्र मंडल(2222) ब्रिटेन तथा ऐसे स्वतंत्र राष्ट्रों का मंडल, जो कभी ब्रिटेन के अधीन थे (कामनवेल्थ)।
रास्ता(212) मार्ग, पथ।
रिमझिम(22) फुहार पड़ना, छोटी-छोटी बूंदों का बरसना।
रिवाज(121) प्रथा, चलन।
रिश्वत-ख़ाोरी (2222) घूस लेने की क्रिया।
रीझना(212) मोहित होना, किसी पर प्रसन्न होना।
रीति(21) प्रथा, रिवाज; काम करने का विशिष्ट ढंग या तरीका, कायदा।
रुकना(22) ठहरना, थमना।
रुकावट(122) विघ्न, बाधा, अटकाव।
रुचना(22) रुचि के अनुकूल प्रतीत होना, अच्छा लगना, भाना।
रुचि(2) इच्छा; दिलचस्पी।
रुपया(22) सौ पैसे के मूल्य का सिक्का या नोट।
रुष्ट(21) रोष से भरा हुआ, क्रुद्ध ; रूठा हुआ, अप्रसन्न।
रूखा(22) जिसमें चिकनाहट का अभाव हो ; शुष्क, नीरस।
रूठना(212) रुष्ट या अप्रसन्न होना।
रूढ़ि (21) परम्परा से चली आई कोई ऐसी प्रथा जिसे साधारणतया सभी लोग मानते हों।
रूपक (22) ऐसी साहित्यिक रचना जिसका अभिनय हो सके, नाटक ; साहित्य में एक प्रकार का अर्थालकांर (मेटाफ़र)।
रूप रेखा(2122) रेखाओं द्वारा ऐसा अंकन जिससे किसी के रूप का स्थूल ज्ञान होता हो (स्केच); किसी कार्य या बात का संक्षिप्त रूप (आउटलाइन)।

रूपान्तर(2212) रूप-परिवर्तन।
रेंगना (212) पेट के बल खिसकना (टू क्रॉल, क्रीप)।
रेखागणित (2212) ज्यामिति (जिआमिट्री)।
रेखाचित्र (2212) केवल रेखाओं से बनाया गया कोई चित्र या आकृति (स्केच)।
रेज़गारी(2122) छोटे सिक्के, छुट्टा (चेंज)।
रेत (21) बालू।
रेलगाड़ी (2122) भाप, बिजली आदि की सहायता से लोहे की पटरियों पर चलने वाली गाड़ी (रेलवे ट्रेन)।
रोक (21) प्रतिबंध (बैन) ; रोकने (बाधा डालने या निषेध करने) की क्रिया या भाव।
रोकथाम (2121) किसी प्रवृत्ति, रोग आदि के उन्मूलन तथा प्रसार आदि को रोकने के उपाय।
रोग (21) बीमारी।
रोचक (22) रुचाने या अच्छा लगने वाला, मनोरंजक।
रोज़गार (2121) धंधा, पेशा, आजीविका का साधन।
रोना (22) आंसू बहाना, रुदन करना।
रोम (21) शरीर पर के बाल, रोंआं।
रोली (22) हल्दी और चूने के योग से बना एक प्रकार का चूर्ण जिससे तिलक लगाया जाता है।
रौशनदान (2221) गवाक्ष, वातायन।
रोष (21) क्रोध, गुस्सा, कोप।
रौंदना(212) किसी चीज को पैरों तले पीसना, कुचलना।
रौनक (22) चमक-दमक, शोभा ; चहल-पहल, जमघट।

र वाले शब्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *