fbpx
ष wale shabd हिन्दी डिक्शनरी Shayari Wali Dictionary ल वाले शब्दसाहित्य दुनिया

लंगड़ाना(2122) लंगड़ा कर चलना।
लंगर(22) लोहे का बहुत भारी कांटा जिसे नदी, समुद्र आदि में गिरा कर जहाज आदि को रोक कर स्थिर किया जाता है। वह स्थान जहाँ पका हुआ भोजन ग़रीबों व आगुन्तुकों में बांटा जाता है तथा इस प्रकार बांटा जाने वाला भोजन।

लंपट(12) कामी, विषयी।
लंबा(12) जो अधिक ऊँचा हो ; अधिक विस्तार वाला, दीर्घकायिक।
लकड़ी(22) कटे पेड़ का कोई भी सूखा भाग, शाख टहनी आदि।
लकीर(121) रेखा (लाइन)।
लक्षण12) किसी वस्तु या व्यक्ति में होने वाला कोई ऐसा गुण या विशेषता जो सहसा औरों में दिखाई न देती हो (फीचर्ज़, केरेक्टरिसटिक्स)। शरीर में दिखाई पड़ने वाले वे चिह्न आदि जो किसी रोग के सूचक हों या सामुद्रिक के अनुसार शुभाशुभ के सूचक हों।

लक्षणा(22) वह शब्द शक्ति जो सामान्य अर्थ से अन्य अर्थ प्रकट करती हो।
लक्ष्मण-रेखा(2222) ऐसी रेखाकार सीमा जो किसी प्रकार लांघ कर पार न की जा सकती हो।
लक्ष्मी(22) धन-सम्पत्ति, दौलत ; शोभा, श्री।
लक्ष्य(21) निशाना ; अभीष्ट वस्तु, उद्देश्य।
लखपति(212) लाखों रुपये का मालिक
लगन(12) मन का किसी ओर लगना, धुन, लौ। विवाह या अन्य शुभ कार्य का महूर्त्त।
लगान(121) सरकार को मिलने वाला भूमि कर, भूकर।
लगाना(122) जोड़ना, संलग्न करना ; रोपना।
लगाम(121) बाग, रास।
लगाव(121) स्नेह ; दिलचस्पी।
लघुत्तम(122) सबसे छोटा।
लचकना(122) दबाव आदि पड़ने के कारण किसी लंबीं चीज का मध्य भाग पर से कुछ झुकना या मुड़ना ; चलते समय कमर का थोड़ा झुकना या मुड़ना।

लजाना(122) लाज या शर्म से सिर नीचा करना, शर्माना, लज्जित होना।
लज्जा(22) लाज, शर्म, हया।
लटकना(122) ऊँची जगह से नीचे की ओर अवलम्बित होना ; काम पूरा न होना, देर होना।
लट्टू(22) लकड़ी का एक खिलौना जिसके मध्य में कील जड़ी रहती है जो चलाए जाने पर उक्त कील पर घूमने या चक्कर लगाने लगता है (स्पिनिंग टॉप)।

लड़कपन(122) बाल्यवस्था, बचपन ; बचकाना आचरण।
लड़का(22) बालक, जो अभी युवक न हुआ हो। पुत्र।
लड़खड़ाना (2122) चलते समय सीधे न रह सकने के कारण इधर-उधर झुकना, डगमगाना।
लड़ना(22) लड़ाई करना, भिड़ना, झगडना।
लता(12) ज़मीन पर या किसी आधार पर फैलने वाला पौधा, बेल।
लदना(22) बोझ या भार से युक्त होना।
लपकना(122) सहसा तेजी से या फुर्ती से आगे बढ़ना; फैंकी गई किसी वस्तु को जमीन पर गिरने से पूर्व पकड़ लेना।
लपट(12) आग की लौ, ज्वाला।
लपेटना(1212) सूत, कपड़े आदि को किसी चीज़ के चारों ओर फेरा देकर बांधना।
लय(2) एक वस्तु का दूसरी में विलीन होना, समा जाना। स्वर के आरोह-अवरोह का ढंग।
ललकार(221) लड़ने के लिए प्रतिपक्षी को दी गई चुनौती।
ललकारना(2212) विपक्षी को लड़ने की चुनौती देना।
ललचाना(222) कोई चीज देखकर किसी के मन में लोभ का भाव जाग्रत होना।
ललाट(121) माथा ; भाग्य।
ललित(12) मनोहर, सुंदर।
लहर(12) हिलोर, मौज, तरंग (वेव)।
लहराना(222) हवा के झोंकों से हिलना डुलना।
लहलहाना(2122) हरा भरा होना, पनपना।
लहू-लुहान(12 121) ख़ून से तर-बतर।
लांघना(212) डम भर कर या छलांग लगाकर पार करना, फांदना।
लांछन(22) चरित्र पर धब्बा, कलंक।
लाख(21) जो संख्या में सौ हज़ार हो। सौ हजार की अंकों में सूचक संख्या – 1,00,000।
लागत(22) किसी पदार्थ के निर्माण में होने वाला खर्च।
लाचारी(222) मजबूरी, असमर्थता, विवशता।
लाड-प्यार(21 21) प्रेम पूर्ण व्यवहार, दुलार।
लाभ(21) प्राप्ति, लब्धि ; फायदा, नफा।
लाभदायक(2122) जो लाभ कराता हो, लाभ देने वाला हो।
लाभांश(221) लाभ का वह अंश जो हिस्सेदारों को लगाई गई पूंजी के अनुपात में मिलाता हो (डिविडेन्ड)।
लाल(21) छोटा और प्रिय बालक, प्यारा बच्चा, पुत्र, बेटा; माणिक नामक रत्न। रक्तवर्ण का, सुर्ख।
लालच(22) कोई वस्तु पाने की बहुत बड़ी इच्छा, लोभ।
लालटेन(2121) हाथ में लटकाने योग्य चिमनीदार लैंप, कंडील।
लाश(21) किसी प्राणी का मृत शरीर, शव।
लिपि(12) किसी भाषा के ध्वनि अक्षरों का समूह जो लिखनें में प्रयुक्त होता है (स्क्रिप्ट)।
लीन(21) जो किसी में समा गया हो ; जो किसी काम में इस प्रकार लगा हुआ हो कि उसे और बातों का ध्यान न रहे, तन्मय।
लीपना(212) किसी वस्तु पर गाढ़े या पतले तरल पदार्थ का लेप करना।
लुटेरा(122) लूटने वाला, डाकू।
लुभाना(122) आकृष्ट, मोहित या रागयुक्त होना, लालच में पड़ना।
लू(2) गीष्म ऋतु में चलने वाली बहुत गर्म हवा
लूट(21) जबरदस्ती छीनने की क्रिया ; लूट से मिलने वाला धन या सम्पत्ति।
लेकिन(22) परन्तु, किन्तु, मगर।
लेखक(22) पत्र-पत्रिका आदि के लिए लेख लिखने वाला या साहित्यिक ग्रंथ लिखने वाला।
लेखा-जोखा(22 22) हिसाब-किताब।
लेटना(212) विश्राम करने के लिए लंबाई के बल पड़े रहना, पौढ़ना।
लेन-देन (2121) किसी को कुछ देने और उससे कुछ लेने का व्यवहार ; उधार लेने-देने का व्यवहार।
लेना(22) थामना, पकड़ना ; खरीदकर या उधार के रूप में प्राप्त करना।
लेप(21) गीली या धोली हुई चीज जो किसी दूसरी चीज पर पोती जाने को हो ; शरीर पर लगाया जाने वाला उबटन आदि।
लोक-कथा (21 12) लोक विशेषत: ग्राम्य लोगों में प्रचलित कोई प्राचीन गाथा
लोककला(2112) अंचल विशेष में परम्परागत प्रचलित नृत्य, गीत आदि कलाएँ।
लोकगीत(2121) जनसाधारण में प्रचलित गीत (फ़ोक सौंग)।
लोकप्रिय (2121) जो जनसाधारण को प्रिय हो।
लोक संगीत(21 221) परम्परा से चला आया वह संगीत जो लोक में प्रचलित हो
लोकापवाद (22121) लोक निंदा, बदनामी।
लोकोक्ति (222) लोक में प्रचलित बात, कहावत।
लोभ (21) दूसरे की वस्तु की प्रबल कामना या लालसा, लालच।
लोरी(22) बच्चो को सुलाने के लिए गाए जाने वाले गीत।
लोहा(22) प्राय: काले रंग की एक प्रसिद्ध धातु जिससे अनेक प्रकार के अस्त्र उपकरण, यन्त्र आदि बनाए जाते हैं (आयरन)।
लौ(2) आग की लपट, ज्वाला ; लगन, धुन।
लौकिक(22) सांसारिक।
लौटना(212) वापस आना या जाना
लोटना(212) शरीर को ज़मीन में रगड़ना

ल वाले शब्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *