fbpx
titliyon par shayari व वाले शब्द Ibn e Nishati Phoolban Jalil Manikpuri Parveen Shakir Nasir Kazmi Best Shertitliyon par shayari

व वाले शब्द

वंश(21) जीव या प्राणी की संतान परम्परा, कुल, खानदान।
वंशज(12) वंश विशेष में उत्पन्न संतान।
वंशावली(1212) किसी वंश में उत्पन्न पुरुषों की पूर्वोंत्तर क्रम-सूची।
वकालत(122) वकील का काम या पेशा ; अन्य व्यक्ति द्वारा किसी के पक्ष का किया जाने वाला मंडन, पक्ष समर्थन।
वचन-बद्ध (1221) जिसने किसी को कोई काम करने या न करने का वचन दिया हो।
वध(2) अस्त्र-शस्त्र से की जाने वाली हत्या।
वधू(12) ऐसी कन्या जिसका विवाह हो रहा हो, अथवा हाल में हुआ हो, दुलहन ; पत्नी।
वनवास(221) वन का निवास, जंगल में रहना।
वनस्पति(122) ज़मीन से उगने वाले पेड़ पौधे, लताएँ आदि।
वनिता(112) औरत, स्त्री।
वयस्क(121) शारीरिक दृष्टि से जिसका विकास पूर्णता पर पहुँच चुका हो अथवा यथेष्ट हो चुका हों, प्रौढ़; विधिक दृष्टि से आयु विशेष का वह व्यक्ति(211) जिसे निर्वाचन में मत देने, अपनी संपत्ति की व्यवस्था करने, कानूनी विवाह करने आदि का अधिकार प्राप्त होता है, बालिग़।

वर(2) वह जो किसी कन्या के विवाह के लिए उपयुक्त पात्र माना या समझा गया हो ; नव विवाहित स्त्री का पति, दुल्हा ; वरदान।
वरदान(221) देवता, महापुरुष आदि के द्वारा दिया हुआ वर, किसी की कृपा या प्रसन्नता से हाने वाली फलसिद्धि।
वर्ग(21) स्वजातीय या समान-धार्मियों का समूह, श्रेणी; कुछ विशिष्ट कार्यो के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह, दल।
वर्गीकरण(2212) गुण-धर्म, रंग-रूप, आकार-प्रकार आदि के आधार पर वस्तुओं आदि के भिन्न-भिन्न वर्ग बनाना।
वर्णन(22) किसी विशिष्ट अनुभूति, घटना दृश्य, वस्तु व्यक्ति आदि के संबंध मे विस्तार पूर्ण कथन।
वर्णमाला(2122) किसी लिपि के वर्णों या अक्षरों की यथाक्रम सूची।
वर्तमान(2121) जो इस समय अस्तित्व या सत्ता में हो अथवा लागू हो ;उपस्थित, प्रस्तुत, विद्यमान।
वर्षगांठ(2121) जन्म की तिथि के बाद प्रतिवर्ष पड़ने वाला दिवस, जन्मदिन, साल गिरह।
वसीयत(122) वह लिखित आदेश जिसमें लेखक की अनुपस्थिति में या मृत्यु के उपरान्त उसकी संपत्ति का वारिस अमुक व्यक्ति या अमुक संस्था होगी ; उक्त आशय का लिखा हुआ आदेश पत्र, वसीयत-नामा, इच्छापत्र।

वसुन्धरा(1212) पृथ्वी।
वसूली(122) वसूल करने की क्रिया या भाव, उगाही।
वस्तु(21) गोचर पदार्थ, चीज़।
वस्त्र(22) ऊन, रुई, रेशम आदि के कपड़े।
वह(2) बात चीत में दूर स्थित या परोक्ष व्यक्ति या पदार्थ को संकेत का शब्द।
वहाँ(12) उस स्थान में, उस जगह।
वांछनीय(2121) जिसकी वांछा या कामना की गई हो या की जाने वाली हो।
वांछित(22) चाहा हुआ, इच्छित।
वाङ्मय(221) लिपिबद्ध विचारों का समस्त संग्रह या समूह, साहित्य।
वाणिज्य(221) बहुत बड़े पैमाने पर होने वाला व्यापार।
वाणी(22) मुँह से निकलने वाली सार्थक बात, वचन, स्वर ; जिह्वा, जीभ ; सरस्वती।
वातानुकूलन(22122) यांत्रिक या वैज्ञानिक प्रक्रिया से ऐसी व्यवस्था करना कि किसी घिरे हुए स्थान के तापमान पर उसके बाहर के तापमान का प्रभाव न पड़ने पाए अर्थात् उस स्थान के अंदर की गर्मी या सर्दी नियंत्रित और नियमित रहे (एयर कंडिशनिंग)।         (व वाले शब्द)

वातावरण(2212) वायु की वह राशि जो पृथ्वी, ग्रह आदि पिंडों को चारो ओर से घेरे रहती है, वायुमंडल ; परिस्थिति, पर्यावरण।
वात्सल्य(2121) माता-पिता के हृदय में होने वाला अपने बच्चों के प्रति नैसर्गिक प्रेम।
वाद-विवाद(21 121) खंडन-मंडन, तर्क-वितर्क, वाद-विवाद।
वादी(22) वह जो न्यायालय में किसी के विरुद्ध कोई अभियोग उपस्थित करे, फरियादी।
वायु(21) हवा, वात।
वायुमार्ग(2121) हवाई मार्ग, विमान मार्ग।
वायु सेना(2122) देश के वायुमार्गों की रक्षा करने वाली सेना, हवाई सेना।
वार्तालाप(2221) बातचीत, कथोपकथन, संवाद।
वार्षिक(22) प्रतिवर्ष होने वाला, एक वर्ष के बाद होने वाला ; एक वर्ष तक चलता रहने वाला।
वाष्प(21) भाप।
वास्तविक(222) जो वास्तव में हो, यथार्थ, सत्य।
वाहन(22) ऐसा साधन जिस पर चढ़कर लोग कहीं आते जाते हों।
विकराल(221) भीषण आकृति वाला, डरावना।
विकल(12) बेचैन, व्याकुल।
विकास(121) प्रसार, अभिवृद्धि, उन्नति।
विक्रम(121) पौरुष, बल, वीरता, पराक्रम।
विख्यात(221) प्रसिद्ध, मशहूर।
विचार(121) मन ही मन तर्क-वितर्क करके कुछ सोचने या समझने की क्रिया या भाव, मनन, चिंतन ; मत, राय, धारणा।

विचार-विमर्श(121 121) किसी समस्या पर विचारों का आदान-प्रदान, सलाह-मशवरा।
विचित्र(121) साधारण से भिन्न, अद्भुत, अनोखा।
विजय(12) शत्रु या प्रतिस्पर्धी को हराने का भाव, जीत; सफलता, कामयाबी।
विजेता(122) जीतने वाला, विजयी।
विज्ञान(221) आविष्कृत सत्यों तथा प्राकृतिक नियमों पर आधारित क्रमबद्ध तथा व्यवस्थित ज्ञान।
विज्ञापन(222) प्रचार तथा बिक्री आदि के उद्देश्य से पत्रिकाओं आदि में प्रकाशित कराई जाने वाली सूचना। प्रचार आदि के उद्देश्य से बांटी जाने वाली सामग्री, इश्तहार।

विडंबना(1212) क्रूर परिहास ; असंगति।

(व वाले शब्द)

वितरण(22) बांटना, देना।
विदूषक(122) अपने वेश, चेष्टा, बातचीत आदि से अथवा ढोंग रचकर और दूसरों की नकल उतार कर लोगों को हंसाने वाला, मसखरा, नाटकों में इस प्रकार का पात्र।

विदेश(121) स्वदेश से भिन्न कोई दूसरा देश।

विद्या(22) अध्ययन, शिक्षा आदि से अर्जित किया जाने वाला ज्ञान;किसी तथ्य या विषय का विशिष्ट और व्यवस्थित ज्ञान।
विद्यालय(222) शिक्षण संस्थान (स्कूल)।
विद्युत(22) बिजली।
विद्रोह(221) राज्य या शासन के विरुद्ध किया जाने वाला आचरण और व्यवहार, उपद्रव।
विधर्मी(122) अपने धर्म के विपरीत आचरण करने वाला, धर्म भ्रष्ट; दुसरे धर्म का अनुयायी।
विनती(22) विनीत भाव से की जाने वाली प्रार्थना अनुनय-विनय।
विनय(12) विनम्रता और सौजन्य ; नम्रतापूर्वक की जाने वाली प्रार्थना या विनती।
विनीत(121) जिसमें विनय हो, विनयी, नम्र, सुशील और शिष्ट।
विनोद(121) मन-बहलाव, मनोरंजन ; हंसी-ठट्ठा।
विपक्ष(121) विरोधी पक्ष या दल।
विपुल(12) संख्या या परिमाण में बहुत अधिक।
विमल(12) मल-रहित, निर्मल, साफ, दूषण रहित।
विमोचन(122) बंधन आदि खोलकर मुक्त करना, छुड़ाना या छोड़ना ; प्रकाशनोद्घाटन।
वियोग(121) ऐसी अवस्था जिसमें दो जीव विशेषत: प्रेमी एक दूसरे से दूर हों और इस प्रकार उनमें मिलन न होता हो, विप्रलंभ ; उक्त अवस्था के फलस्वरूप पेमियों को होने वाला कष्ट।

विराट(121) बहुत बड़ा या व्यापक।
विराम(121) क्रिया, गति, चाल आदि में होने वाला अटकाव, ठहराव या पड़ाव ;वाक्य की समाप्ति पर लगाया जाने वाला रुकने का चिह्न, पूर्णविराम ;विश्राम, आराम।

विरोध(121) किसी कार्य या प्रयत्न को रोकने या विफल करने के लिए विपरीत होने वाला प्रयत्न, विपरीतता।
विलंब(121) ऐसी स्थिति जिसमें अनुमान, आवश्यकता, औचित्य से अधिक समय लगे, देर, देरी।
विलय(12) एक पदार्थ का अथवा राज्य का किसी दूसरे पदार्थ या राज्य में घुलना-मिलना, विलीन होना। सृष्टि का नष्ट होकर अपने मूल तत्त्वों में मिल जाना, प्रलय अथवा ध्वंस, नाश।

विलास(121) अधिक मूल्य की और सुख-सुभीते की वस्तुओं का ऐसा उपयोग या व्यवहार जो केवल मन प्रसन्न करने के लिए हो, शौकीनी ; अनुराग तथा प्रेम में लीन होकर की जाने वाली क्रीड़ा, सुखोपभोग, विषयानंद।

विलीन(121) जो अपनी स्वतन्त्र सत्ता खोकर दूसरे में मिल गया हो ; ग़ायब, लुप्त, अदृश्य।
विलोम(121) समान्य क्रम से न होकर विपरीत क्रम से होने वाला; विपरीत अर्थ वाला।
विवश(12) मजबूर, बाध्य, लाचार।
विवाद(121) कहा-सुनी, तकरार ; पारस्परिक मतभेद।
विवाह(121) शादी, पाणिग्रहण
विवेक(121) सत् और असत् का निर्णय करने वाली बुद्धि, सुबुद्धि।
विशाल(121) बड़ा, बृहद्; भव्य, शानदार।
विशिष्ट(121) (वस्तु) जिसमें औरों की अपेक्षा कोई बहुत बड़ी विशेषता हो ; (व्यक्ति) जिसे अन्यों की अपेक्षा अधिक आदर, मान आदि प्राप्त हो।
विशेष(121) जिसमें औरों की अपेक्षा कोई नई बात अथवा कुछ अधिकता हो, विशेषतायुक्त। विचित्र, विलक्षण।
विश्राम(221) आराम, चैन, सुख।
विष(2) ज़हर
विषम(12) जो सम अर्थात् समान या बराबर न हों, असमान ; जो (संख्या) दो से भाग देने पर पूरी न बटे; (कार्य, स्थिति, या विषय) जो कठिन या विकट हो।

विषय-सूची(12 22) विषयों की अनुक्रमणिका या सूची।
विसंगति(122) संगति का न होना, असंगति।
विस्फोट(221) एकत्र गेस, बारूद आदि का अग्नि या ताप के कारण जोर का शब्द करके बाहर निकल पड़ना।
वे(2) ‘वह’ का बहुवचन रूप।
वेग(21) गति या चाल की तीब्रता या तेजी, शीघ्रता।
वेतन(22) सैलरी
वेदवाक्य(2122) ऐसा वाक्य या कथन जिसकी सत्यता असंदिग्ध हो।
वेदी(22) मांगलिक या शुभ कार्य के लिए तैयार किया हुआ चौकोर स्थान, वेदिका।
वेशभूषा(2122) पहनने के कपड़े, पोशाक, पहरावा।
वैज्ञानिक(2122) विज्ञान का ज्ञाता, विज्ञानवेत्ता। विज्ञान-संबंधी।
वैर(21) घोर शत्रुता।
वैश्य(22) हिंदुओं में तीसरे वर्ण का व्यक्ति जिसका मुख्य कर्म व्यापार कहा गया है।
व्यंग(21) शब्द की व्यंजना शक्ति द्वारा निकलने वाला अर्थ, कटाक्ष, ताना ;विडम्बना।
व्यंग्य-चित्र(21 21) किसी घटना, बात, व्यक्ति आदि की हँसी उड़ाने के उद्देश्य से बनाया गया उपहासात्मक तथा सांकेतिक चित्र।

व्यंजना(21 12) व्यंग्यार्थ-बोधक, शब्द की तीन प्रकार की शक्तियों में से एक ; व्यंग्यार्थ।
व्यक्त(22) प्रकट, प्रत्यक्ष।
व्यक्ति(22) मनुष्य, आदमी, व्यष्टि।
व्यक्तिगत(222) किसी एक ही व्यक्ति से संबंधित।
व्यथा(22) उग्र शारीरिक या मानसिक पीड़ा।
व्यय(21) खर्च; उपभोग आदि में आने के कारण किसी चीज का होने वाला क्षय, नाश या लोप।
व्यवसाय(2121) जीविका-निर्वाह का साधन, पेशा, व्यापार।
व्यवस्था(222) प्रबंध, इन्तजाम ; ठीक अवस्था, अच्छी हालत।
व्यष्टि(22) समीष्ट का एक स्वतंत्र अंग, व्यक्ति।
व्यस्त(22) कार्य आदी में लगा हुआ अथवा उलझा हुआ।
व्याकुल(22) बेचैन, व्यग्र, विकल ; उत्कंठित, उत्सुक।
व्याख्या(212) सविस्तार वर्णन, विवेचन ;अर्थ का स्पष्टीकरण, टीका।
व्याघ्र(22) बाघ, शेर।
व्याघि(21) शारीरिक कष्ट, बीमारी।
व्यापक(122) चारों ओर फैला हुआ, विस्तृत ; वृहद।
व्यापार(1221) रोज़गार, तिजारत।
व्यायाम(1221) कसरत।
व्युत्पत्ति(2121) मूल, उद्गम या उत्पत्ति का स्थान।
व्योम(21) आकाश, अंतरिक्ष, आसमान।

(व वाले शब्द)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *