894A4BD0-B1A9-4DC9-80A8-BE7D73AB6EB1

क्या आपको फ और फ़, या ख और ख़ के उच्चारण में अंतर समझने में कठिनाई होती है? यदि हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं। अधिकांश हिंदी भाषियों के लिए उर्दू के नुक़्ते वाले अक्षरों का सही उच्चारण सीखना आसान नहीं होता। इस लेख में हम फ और फ़ का अंतर, उनका सही उच्चारण, प्रयोग और उदाहरणों सहित विस्तार से समझेंगे।

उर्दू वर्णमाला में कुछ ऐसे अक्षर हैं जिनके बारे में अक्सर हिंदी भाषी कुछ परेशान से रहते हैं और उसका सही उच्चारण करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। इन अक्षरों (उर्दू में अक्षर को हर्फ़ कहते हैं) की बात करें तो ये ख़, ग़, फ़, क़ और ज़ हैं। असल में इन अक्षरों को बोलने में परेशानी की वजह ये है कि बिलकुल इन्हीं की तरह के अक्षर और भी होते हैं। वो हैं ख, ग, फ, क और ज. इन सभी में नीचे बिंदी नहीं लगी है बाक़ी इनके लिखने का तरीक़ा बिलकुल एक ही है।

 

फ़
हिन्दी ध्वनि अरबी-फ़ारसी ध्वनि
दोनों होंठ खुलते हैं ऊपरी दाँत नीचे वाले होंठ को हल्का छूते हैं
Ph F

फ (پھ) वाले शब्द

फ वाले शब्द अर्थ
फूल पुष्प
फिर पुनः, दोबारा
फैलाव विस्तार
फिसलन चिकनाई के कारण फिसलने की स्थिति
फल वृक्ष का फल
फेरी घूम-घूमकर सामान बेचना
फंदा गाँठ, पाश
फँसना जाल या कठिनाई में पड़ना
फटकार डाँट
फन साँप का फन
फफ़ोला छाला
फहराना लहराना
फाँक छोटा टुकड़ा
फिटकरी एक खनिज पदार्थ
फीका सादा, रंग या स्वाद रहित
फुदकना उछलना-कूदना
फुहार पानी की हल्की बौछार
फूँक मुँह से हवा निकालना
फेफड़ा श्वसन अंग
फेरबदल परिवर्तन
फेरा चक्कर
फुग्गा गुब्बारा
फिसड्डी निकम्मा, पीछे रहने वाला
फागुन हिन्दू पंचांग का एक महीना
फाँदना छलांग लगाकर पार करना
फाँस काँटा, चुभने वाली वस्तु
फलित सफल, फल देने वाला
फड़कना हल्का-हल्का हिलना
फाटक बड़ा दरवाज़ा
फटीचर कंगाल
फफकना सिसक-सिसक कर रोना
फबना अच्छा लगना
फलीभूत सफल होना
फुर्ती चपलता
फुलझड़ी आतिशबाज़ी का एक प्रकार
फुसफुसाना धीमे स्वर में बात करना
फुसलाना बहलाना
फूट मतभेद
फड़फड़ाना पंख या कपड़े का तेजी से हिलना

अन्य उदाहरण (बीच में ‘फ’)

  • सरफिरा
  • सरफिरी

___________________

फ़ (ف) वाले शब्द

फ़ वाले शब्द अर्थ
फ़क़ीर दरवेश, साधु
फ़ज़ा वातावरण
फ़ना नष्ट होना, मृत्यु
फ़र्ज़ कर्तव्य
फ़रोश बेचने वाला
फ़रेब छल
फ़र्श ज़मीन
फ़लक आकाश
फ़लक़ सुबह की पहली रोशनी
फ़साना कहानी
फ़हीम बुद्धिमान
फ़ाक़ा भूखे रहना
फ़िक्र चिंता
फ़ाश प्रकट
फ़िक्रमंद चिंतित
फ़िगार घायल
फ़िराक़ जुदाई
फ़ज़ूल व्यर्थ
फ़ौज सेना
फ़ौलाद इस्पात
फ़िलबदीह तुरंत, बिना तैयारी के
फ़रोख़्त बिक्री
फ़रमाइश अनुरोध
फ़रमान आदेश
फ़रार भाग जाना
फ़स्ल फ़सल, मौसम
फ़ौरन तुरंत
फ़ज़ूलख़र्ची अनावश्यक खर्च
फ़ानी नश्वर
फ़रामोश भूलने वाला
फ़राख़ विशाल
फ़राख़दिल उदार
फ़क़त केवल
फ़ज़्ल कृपा
फ़नकार कलाकार
फ़ितूर सनक, लगन
फ़िल्म चलचित्र
फ़ोन दूरभाष
फ़ीस शुल्क
फ़रमाबरदार आज्ञाकारी

 

कुछ और लफ़्ज़ जिनमें फ़ का इस्तेमाल होता है लेकिन शुरू’अ में नहीं

शब्द अर्थ
लफ़्ज़ शब्द
अलफ़ाज़ शब्द (बहुवचन)
दफ़अतन अचानक
सरफ़रोश बलिदान के लिए तत्पर
सफ़र यात्रा
हमसफ़र सहयात्री
ख़िलाफ़ विरोध में
ख़िलाफ़त प्रतिनिधित्व, उत्तराधिकार

 

  • ख़िलाफ़त – ख़िलाफ़त का मतलब विरोध नहीं होता, ख़िलाफ़त का अर्थ प्रतिनिधित्व होता है।

नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (2): क और क़..
नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (3): ख और ख़…
नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (4): ग और ग़..
नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (5): ज और ज़..
नुक़्ते वाले और बिना नुक़्ते वाले (6): क्या है बिंदी का फ़र्क़..
हिन्दी व्याकरण: बिंदु और चंद्रबिंदु का प्रयोग..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *