फ़हमी बदायूनी के बेहतरीन शेर..
Bedouin crossing the river Tigris with plunder (c. 1860)
Fahmi Badayuni Shayari
ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी
डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में
फ़हमी बदायूनी
__
ज़रा मोहतात होना चाहिए था
बग़ैर अश्कों के रोना चाहिए था
फ़हमी बदायूनी
__
अब उनको याद कर के रो रहे हैं
बिछड़ते वक़्त रोना चाहिए था
फ़हमी बदायूनी
__
वफ़ा मजबूर तुम को कर रही थी
तो फिर मजबूर होना चाहिए था
फ़हमी बदायूनी
__
आप तशरीफ़ लाए थे इक रोज़
दूसरे रोज़ ए’तिबार हुआ
फ़हमी बदायूनी
__
पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा
कितना आसान था इलाज मिरा
फ़हमी बदायूनी
__
परेशाँ है वो झूठा इश्क़ करके
वफ़ा करने की नौबत आ गई है
फ़हमी बदायूनी
__
ख़ूँ पिला कर जो शेर पाला था
उसने सर्कस में नौकरी कर ली
फ़हमी बदायूनी
__
निगाहें करती रह जाती हैं हिज्जे
वो जब चेहरे से इमला बोलता है
फ़हमी बदायूनी
___
आज पैवंद की ज़रूरत है
ये सज़ा है रफ़ू न करने की
फ़हमी बदायूनी
__
मैंने उस की तरफ़ से ख़त लिक्खा
और अपने पते पे भेज दिया
फ़हमी बदायूनी
__
मर गया हमको डाँटने वाला
अब शरारत में जी नहीं लगता
फ़हमी बदायूनी
__
टहलते फिर रहे हैं सारे घर में
तिरी ख़ाली जगह को भर रहे हैं
फ़हमी बदायूनी
__
काश वो रास्ते में मिल जाए
मुझको मुँह फेर कर गुज़रना है
फ़हमी बदायूनी
__
फूलों को सुर्ख़ी देने में
पत्ते पीले हो जाते हैं
फ़हमी बदायूनी
__
कुछ न कुछ बोलते रहो हमसे
चुप रहोगे तो लोग सुन लेंगे
फ़हमी बदायूनी
Fahmi Badayuni Shayari