fbpx
Hindi Varnmala Hindi Alphabet भ वाले शब्द ब वाले शब्द छ वाले शब्द फ और फ़ वाले शब्द य वाले शब्द र वाले शब्द इ और ई वाले शब्द क और क़ वाले शब्द ख़ वाले शब्द च वाले शब्द Hindi Varnmala Hindi Alphabet क ख ग वर्णमालाHindi Varnmala

छ वाले शब्द :पढ़ने का तरीक़ा: शब्द (वज़्न) सभी अर्थ

छंटनी(22) छांटने की क्रिया; आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों को सेवा से हटाने का काम (रिट्रेंचमेंट)।
छड़ी(12) बांस, बेंत, लकड़ी आदि की पतली लाठी।
छत(2) कमरा ढंकने वाली वास्तु-रचना का ऊपरी या निचला तल।
छतरी(22) लोहे की तीलियों पर कपड़ा चढ़ा-कर धूप, वर्षा आदि से बचाव के लिए बनाया हुआ आच्छादन, छाता; चारों ओर से खुले हुए स्थान के ऊपर का मंडप; किसी की समाधि के स्थान पर बना हुआ मंडप; पैराशूट।

छल(2) कपट, धोखेबाजी
छलकाना(222) बरतन में भरे हुए जल आदि को हिलाकर गिराना।
छलना(22) धोखा देना, ठगना, भुलावे में डालना। धोखा, वंचना।
छल्ला(22) सोने चाँदी आदि के तार को मोड़ कर बनाई हुई अंगूठी
छांटना(212) अनावश्यक अंश अलग करना; चुनना।
छाज (21) सरकंडों, सींकों आदि का बना हुआ वह उपकरण जिससे अनाज फटका जाता है, सूप; छप्पर।
छात्र(21) विद्यार्थी।
छात्रवृति(2121) विद्यार्थी को विद्याभ्यास के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता।
छात्रावास(2221) किसी स्कूल, कॉलेज के अंर्तगत वह स्थान जहां विद्यार्थी रहते हैं।
छानना(212) आटे आदि को या तरल पदार्थ को चलनी या कपड़े से इस प्रकार निकालना जिसमें मोटा अंश रह जाए और महीन अंश नीचे गिर जाए; खोज, जांचना।

छान-बीन(2121) जांच-पड़ताल, खोजबीन।
छाप(21) वह ठप्पा या सांचा जिससे कोई चीज छापी जाए, ठप्पा; प्रभाव, असर।
छापना(212) यंत्रों, ठप्पों आदि की सहायता से अक्षर, चित्र आदि की छपाई करना; पुस्तक, लेख, समाचार पत्र आदि प्रकाशित करना।
छापा (मारना) ठप्पा। कुछ विशिष्ट वस्तुएं पकड़ने के लिए पुलिस का अचानक या अप्रत्यशित रूप से कहीं पहुंच कर तलाशी लेने के लिए सब चीजों को देखना-भालना (रेड)।
छाया(22) प्रकाश के अवरोध में उत्पन्न हलका अंधेरा; परछाई, प्रतिबिम्ब; सादृश्य, प्रतिकृति।
छाल(21) वृक्षों आदि के तने पर का कड़ा, खुरदरा और मोटा छिलका।
छाला(22) शरीर के किसी अंग पर गरम पानी आदि पड़ने अथवा लगातार रगड़ के कारण होनेवाला मांस का कोमल और नरम उभार, फफोला।

छावनी(212) वह स्थान जहां सेना रहती हो, सैनिकों की बस्ती (केंटोंमेंट)
छिड़कना(122) जल या कोई तरल पदार्थ इस प्रकार फेंकना कि उसके छींट बिखर कर चारों ओर पड़ें।
छिड़काव(221) छिड़कने की क्रिया या भाव।
छिपाना(122) किसी प्राणी या वस्तु को ऐसी जगह या स्थिति में रखना जहां कोई देख न सके, आवरण या ओट में रखना, ढांकना; किसी को किसी बात की जानकारी न कराना या न होने देना।

छींकना(212) नाक और मुंह से इस प्रकार सहसा जोर से सांस फेंकना कि जोर का शब्द हो, छींक लेना, छींक आना।
छीनना(212) किसी से कोई वस्तु आदि जबर्दस्ती ले लेना।
छीलना(212) किसी चीज के ऊपर जमे या सटे हुए आवरण, तह अथवा परत को खींच कर उससे अलग करना; उगी या जमी हुई चीज को काटकर या खुरचकर अलग करना।

छुट्टी(22) काम बंद रहने का दिन; जाने की अनुमति; छुटकारा।
छुरा(12) लंबे फलवाला बड़ा चाकू।
छूट(21) बंधन आदि से मुक्ति, छुटकारा; रियायत, सुविधा; कुछ करने की आजादी।
छूत(21) गंदी, अशुचि या रोग संवाहक वस्तु का स्पर्श या संसर्ग; अपवित्र वस्तु को छूने से होने वाला दोष।
छूना(22) किसी वस्तु का शरीर के किसी अंग अथवा पहने हुए वस्त्र से लगना या स्पर्श होना।
छेड़ना(212) किसी को उत्तेजित करने के लिए कुछ कहना या करना, चिढ़ाना; किसी वस्तु को इस प्रकार छूना या स्पर्श करना कि उसके फलस्वरूप कोई क्रिया या व्यापार घटित हो।

छेदना(212) छेद अथवा सुराख करना।
छोटा(22) मान, विस्तार आदि में अपेक्षाकृत या थोड़ा। उम्र में कम। तुच्छ, हीन।
छोड़ना(212) बंधन से मुक्त करना, स्वतन्त्र करना;

(छ वाले शब्द)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *