Month: July 2019
“ये वर्ल्ड कप क्या है?”
विश्व कप के सेमी-फ़ाइनल में भारतीय टीम की क़रीबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड से हार हो जाने की वजह से घर में दुःख का माहौल है. सबसे ज़्यादा दुःख में तो रॉकी चाचा हैं लेकिन रेखा बुआ भी कम दुःखी नहीं हैं. ननकू सबको अचानक से परेशान देख कर हैरान है. वो पापा के पास जाता … Read more
चीकू और रसगुल्ला हुए नाराज़
चीकू उछल-उछल के दीवार पर चढ़ी बिल्ली को पकड़ने की कोशिश कर रहा था..ननकू बरामदे में रसगुल्ला को लेकर बैठा हुआ चीकू को देख रहा है। रसगुल्ला ननकू की गोदी से निकल के चीकू के पास भागा और वो भी कूद-कूद के बिल्ली को पकड़ने की कोशिश करने लगा। ननकू थोड़ी देर तो दोनों को … Read more
आम जीवन की सहज झलक देती है “वातायन”
Vatayan Review ~ किताब दुनिया में आज हम जिस किताब की बात करने वाले हैं वो किताब है लघु कहानी संग्रह वातायन। राजुल अशोक (Rajul Ashok) की इस किताब में कुल 15 कहानियाँ हैं। इन कहानियों में जहाँ आम जीवन की झलक मिलती है वहीं नाटकीय मोड़ से सभी कहानियाँ कोसों दूर हैं। कहानियों की … Read more
परी की कहानी
आज रसगुल्ला, चीकू और ननकू ने अपना डेरा जमाया राखी बुआ के पास कमरे में..पापा तो दोनों चाचा के साथ छत पर गए और माँ दादी और मौसी दादी के साथ उनके कमरे में सोने गयीं। राखी बुआ ने रसगुल्ला को अपने पास सुलाया और उसके एक ओर तकिया लगा दिया जिससे कि वो गिरे … Read more
रसगुल्ला की कड़वी दवाई
जैसे ही ननकू, रसगुल्ला और चीकू, रॉकी चाचा और राखी बुआ के साथ घर पहुँचे माँ झट से रसगुल्ला को राखी बुआ की गोद से लेकर ढेर सारे सवाल पूछने लगीं “कैसा है रसगुल्ला..क्या बोले डॉक्टर?- माँ रसगुल्ला के पैरों में बंधी पट्टी को ध्यान से देखने लगी अब रसगुल्ला ख़ुश दिख रहा था और … Read more
रसगुल्ला के डॉक्टर
जैसे ही राखी बुआ और रॉकी चाचा के साथ ननकू, रसगुल्ला और चीकू अस्पताल पहुँचे कि ननकू तो आँखें बड़ी-बड़ी करके इधर- उधर देखने लगा नज़ारा ही ऐसा था। आसपास गाय, भैंस, बकरी का इलाज चल रहा था। ननकू तो बस उन्हें देखा ही जा रहा था कि इलाज करवाती गाय ज़ोर से रंभायी..ननकू ही … Read more
रसगुल्ला की चोट
जब राखी बुआ की आँख खुली तो बाहर से ज़ोर-ज़ोर से दादी और मौसी दादी की हँसने की आवाज़ आ रही थी..साथ में रॉकी चाचा और माँ भी बातें कर रहे थे। राखी बुआ झट से उठीं तो उन्होंने देखा कि सूरज सर पर चढ़ आया है.. “बाबा रे..इतनी देर हो गयी और किसी ने … Read more
रसगुल्ला और राखी बुआ
राखी बुआ ने पास जाकर देखा तो रसगुल्ला दर्द से कराह रहा था. वो कशमकश में थीं कि सबको उठाएँ या क्या करें..वो रसगुल्ला के पास उकड़ूं बैठी ही थीं कि उन्होंने रसगुल्ला की आँखों में आँसू देखे.. उन्होंने उसे तुरंत प्यार से गोदी में ले लिया और वहीं ज़मीन पर पालथी मार कर उसकी … Read more