Hindi Sahitya
शेरा और भूरा
पापा गाड़ी चला रहे थे माँ साथ में बैठी बात कर रही थीं। पीछे ननकू, रसगुल्ला और चीकू की मस्ती दादी के साथ जारी थी, कभी दादी उन्हें बाहर कुछ दिखातीं तो कभी ननकू दादी को नानी के घर की कोई बात बताता। इतने में ही माँ का फ़ोन बजने लगा “लो राखी को अभी … Read more
आइसक्रीम की कटोरी
मौसी दादी के घर से वापस जाने की सारी तैयारी तो हो गयी है बस कल सुबह-सुबह निकलना है, सारे दिन जगह-जगह से ननकू के खिलौने और रसगुल्ला, चीकू के सामान उठा-उठा के माँ और राखी बुआ पैक करते रहे। अब शाम को थककर वो दोनों चाय लेकर दादी- मौसी दादी के पास बैठी हुई … Read more
वापसी की तैयारी
ननकू की छुट्टियाँ ख़त्म होने को आयी हैं और सभी लोग अब वापिस जाने की तैयारी कर रहे हैं. इन तैयारियों में राखी बुआ सबकी मदद करा रही हैं लेकिन साथ ही उनका मन ये भी है कि कुछ दिन और ननकू और सब रुक जाते तो…वो माँ से सवाल करती हैं.. “कुछ दिन और … Read more
ये कौन आया!
अंदर के कमरे की खिड़की से बाहर हो रही बारिश को देखकर ननकू, रसगुल्ला और चीकू मस्ती कर रहे है। तख़त पर बैठ कर ननकू और चीकू बहते पानी को देख रहे हैं तो रसगुल्ला का मन बारिश में नहाने का हो रहा है। रसगुल्ला ने ननकू और चीकू दोनों को मनाने की कोशिश की … Read more
पढ़ाई-लिखाई
ननकू और रसगुल्ला बरामदे में बैठे हुए थे पास ही बैठीं थीं दोनों दादियाँ। ननकू के पास उसकी कॉपी थी जिसमें वो रसगुल्ला को लिखना सीखा रहा था दादियाँ उसे देखकर मुस्कुरा रही थीं। ननकू ने कॉपी में लिखा और बोला- “देख रसगुल्ला..ऐसे लिखते हैं..देखा?”- ननकू ने दो-तीन बार लिखकर दिखाया रसगुल्ला ऐसे ध्यान से … Read more
“ये वर्ल्ड कप क्या है?”
विश्व कप के सेमी-फ़ाइनल में भारतीय टीम की क़रीबी मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड से हार हो जाने की वजह से घर में दुःख का माहौल है. सबसे ज़्यादा दुःख में तो रॉकी चाचा हैं लेकिन रेखा बुआ भी कम दुःखी नहीं हैं. ननकू सबको अचानक से परेशान देख कर हैरान है. वो पापा के पास जाता … Read more
चीकू और रसगुल्ला हुए नाराज़
चीकू उछल-उछल के दीवार पर चढ़ी बिल्ली को पकड़ने की कोशिश कर रहा था..ननकू बरामदे में रसगुल्ला को लेकर बैठा हुआ चीकू को देख रहा है। रसगुल्ला ननकू की गोदी से निकल के चीकू के पास भागा और वो भी कूद-कूद के बिल्ली को पकड़ने की कोशिश करने लगा। ननकू थोड़ी देर तो दोनों को … Read more